ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जहानाबाद में शराबी स्कार्पियो चालक ने 6 लोगों को रौंदा, काको में गई एक युवक की जान

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से जुड़ी के सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने 6 लोगों को रौंदा दिया है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक न

जहानाबाद में शराबी स्कार्पियो चालक ने 6 लोगों को रौंदा, काको में गई एक युवक की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से जुड़ी के सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने 6 लोगों को रौंदा दिया है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक ने मखदुमपुर बाजार के पास 6 लोगों को रौंदा दिया। जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 6 लोगों  को रौंदा दिया। जिसके बाद इस घटना में घायल सभी लोगों को आनन- फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और लेकिन, चालक फरार हो गया।  फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


इस घटना के बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार, बाजार होने के कारन सड़क पर कुछ लोग चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण सभी लोग घायल हो गए। पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों का कहना है कि स्कॉर्पियो के चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण ये घटना हुई है। हालांकि, इस वाहन का मालिक मखदुमपुर बाजार का  ही निवासी बताया जा रहा है। 


वहीं, इससे कुछ ही देर पहले जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। यह मौत मोटरसाइकिल और ऑटो की भिड़ंत में हो गई है। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।