ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: घर के दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

जहानाबाद के नौरु गांव में अपराधियों ने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे शैलेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सटे जहानाबाद जिले से आ रही है, जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।


जहानाबाद में सोमवार की देर शाम घर के दरवाजे पर बैठे युवक को गोली मार दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरु गांव की है, जहां सोमवार की देर शाम अपराधियों ने घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मिश्राबिगहा गांव निवासी शैलेश यादव के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार शैलेश यादव अपने घर के दरवाजे पर परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन-चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही शैलेश यादव जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। 


गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को परिजनों ने जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। 


घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि युवक के पिता का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे लेकर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही परसबिगहा थानें की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता