ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने जहानाबाद एसपी आवास को घेरा, थानेदार पर पक्षपात का आरोप

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों से सुबह-सुबह एसपी आवास को घेर लिया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी आवास के बाहर धरना पर बैठ गए हैं

ग्रामीणों ने जहानाबाद एसपी आवास को घेरा, थानेदार पर पक्षपात का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों से सुबह-सुबह एसपी आवास को घेर लिया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी आवास के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों ग्रामीण काको थाना क्षेत्र के मिश्र बिगहा गांव के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों काको थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर थाने जाते हैं तो उनकी बात नहीं सुनी जाती है।


दरअसल, पूरा मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा है। काको थाना क्षेत्र के मिश्र बिगहा गांव के लोगों का कहना है कि एनवा गांव के लोगों द्वारा उनके साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। एनवा गांव के लोग उस रास्ते से आने-जाने वाली मिश्र बिगहा गांव की महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार करते हैं। शनिवार की रात भी एनवा गांव के लोगों ने कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है एवं छोटे-छोटे बच्चे के साथ मारपीट की।


जब ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर काको थाना पहुंचे तो थानेदार ने उल्टे मिश्र बिगहा गांव के लोगों को ही दोषी ठहरा दिया। बार बार शिकायत करने के बावजूद थानेदार अक्षयवर सिंह दोषियों की वकालत करते रहे। थानेदार की तरफ से न्याय नहीं मिलता देख सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण जहानाबाद एसपी दीपक रंजन के आवास पर पहुंच गए और धरना पर बैठ गए हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता