ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

डेंगू ने ली शिक्षक की जान, पटना के अस्पताल में चल रहा था इलाज

JAHANABAD : बिहार में डेंगू लगातार पांव पसारता जा रहा है। पाजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, जहानाबाद में एक शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई है। इसके बारे में

डेंगू ने ली शिक्षक की जान, पटना के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAHANABAD : बिहार में डेंगू लगातार पांव पसारता जा रहा है। पाजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं,  जहानाबाद में एक शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई है। इसके बारे में जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह शिक्षक जहानाबाद कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद कन्या मध्य विद्यालय इण्डोर स्टेडियम परिसर में पदस्थापित शिक्षक विकास कुमार का डेंगू से बीते देर रात लगभग 12 बजे  निधन हो गया है। वे लगभग 32 बर्ष के थे। वह अरवल जिले के करपी प्रखण्ड के कसौटी गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि,पिछले 17 तारीख से इनका तबियत खराब हुआ था। बुखार अधिक होने के कारण तबियत काफी बिगड़ने लगा तो आनन -फानन  मे उन्हे 19 तारीख को सुबह मे पटना के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।   


इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने काफी जांच - पड़ताल के बाद यह बताया कि शिक्षक को सबसे खतरनाक वैरियेंट के कारण दोनों किडनी को छतिग्रस्त करके फेफड़े मे सूजन करते हुए स्वांस की नली को प्रभावित कर दिया। तीन दिनों तक कृत्रिम सांस पर टिकने के बाद कल देर रात उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इनके निधन से जहानाबाद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता