ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

JEHANABAD: जहानाबाद-बिहार शरीफ एनएच 110 पर पाली मोड़ के पास एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों

कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद-बिहार शरीफ एनएच 110 पर पाली मोड़ के पास एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों का जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि बाइक सवार उत्सव कुमार, गोलू और आकाश तीनों काको बाजार से अपने घर बंधुगंज जा रहे थे। इसी दौरान पाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क से दूर जा गिरे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल लोगों का पहले काको पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।


वहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मोटरसाइकिल सवार सभी लोग घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज के रहने वाले हैं। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी वे भागे-भागे जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और उनके बीच चीख पुकार मच गई। 

टैग्स