ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Police : वाह रे शराबबंदी ! पुलिसवाले ही उड़ा रहे शराबबंदी कानून का मजाक, दारोगा का शराब पीते हुए VIDEO वायरल

Bihar Police : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दारोगा का सोशल मीडिया पर शराब पीते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bihar Police
दारोगा फकीरा प्रसाद का शराब पीते हुए वीडियो
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Police : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह कारोबार करना गैरकानूनी माना जाता है। इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान है। इसके तहत ही अलग से पुलिस प्रसाशन की टीम भी तैयार की गई है। ऐसे में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकलकर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना में पदस्थापित दारोगा फकीरा प्रसाद का एक सोशल मीडिया पर शराब पीते का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।


मालूम हो कि, शराबबंदी कानून के पालन करवाने का पूरी जवाबदेही पुलिस प्रसाशन पर है। लेकिन, अब सवाल यह है कि जब पुलिस प्रसाशन की टीम भी इस कानून का मखौल बनाए  तो इस सवाल उठाना लाजमी है।हालांकि, अब वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में जांच की भी बात कही जा रही है। अब देखना है कि इस मामले में क्या एक्शन होता है। 


वहीं, वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दारोगा फकीरा प्रसाद तीन-चार लोगों के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं और सभी मिलकर शराब पी रहे हैऔर शराब के साथ चखना भी रखी हुई है। इस मामले में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह से वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो में दिख रहे दारोगा फिलहाल सिकरिया थाने में पदस्थापित है पर यह जहां वह पूर्व में विष्णुगंज थाने में पदस्थापित था। शायद यह वीडियो वहां का लगता है फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस अपने स्तर से जांच करेगी और जो कानूनी कार्रवाई करने की जो प्रक्रिया है वह की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता