ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार

Bihar News: जहानाबाद में नए एसपी बिनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की सतर्कता से होमगार्ड जवान बंटी कुमार 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार। शकूराबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

Bihar News
बरामद शराब और स्कूटी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद में नए पुलिस अधीक्षक बिनीत कुमार के पदभार संभालते ही पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शकूराबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड जवान को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह जवान झारखंड राज्य में तैनात है और वर्दी की आड़ में शराब तस्करी का कारनामा किया करता था।


जहानाबाद जिले में नए पुलिस अधीक्षक बिनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शकूराबाद थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। शकूराबाद बाजार के घेजन मोड़ पर चलाए गए चेकिंग अभियान में एक स्कूटी सवार को रोका गया। जांच के दौरान उसके पिठ्ठू बैग से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 8 बोतल रॉयल स्टैग और 7 बोतल ओल्ड हेविट शामिल हैं।


इस बारे में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी शियाराम शर्मा के पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड राज्य में होमगार्ड जवान है। यह चेकिंग अभियान एएसआई रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। फिलहाल बंटी कुमार से पूछताछ जारी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: अजीत कुमार