ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गलत इंजेक्शन देने से कई मरीजों की हालत बिगड़ी, हंगामे के बाद खिड़की से कूदकर भागे डॉक्टर और नर्स

JEHANABAD: डिप्टी सीएम के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे तेजस्वी यादव स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के चाहे लाख दावे कर लें लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गलत इंजेक्शन देने से कई मरीजों की हालत बिगड़ी, हंगामे के बाद खिड़की से कूदकर भागे डॉक्टर और नर्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: डिप्टी सीएम के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे तेजस्वी यादव स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के चाहे लाख दावे कर लें लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बिहार का स्वास्थ्य महकमा अपने कारनामों के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां गलत इंजेक्शन देने के बाद एकसाथ कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। इसको लेकर लोगों ने ऐसा हंगामा किया कि डॉक्टर और नर्स को अस्पताल की खिड़की से कूदकर भागना पड़ा। मामला जहानाबाद सदर अस्पताल का है।


दरअसल, सदर अस्पताल में भर्ती कई प्रसूता महिलाओं को डॉक्टर और नर्सों ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। गलत इंजेक्शन देने के कारण एक साथ कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एवं नर्स जान बचाने के लिए खिड़की के कूदकर भाग खड़े हुए।


मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं को गलत इंजेक्शन दे दिया गया था। जिसके बाद सभी को बेचैनी और घबराहट होने लगी थी। भारी हंगामे के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर डी डी चौधरी प्रसूति वार्ड में पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत करवाया। अस्पताल अधीक्षक डी डी चौधरी ने बताया कि फिलहाल मरीजों की हालात सामान्य है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता