ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में आग का तांडव: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

JAHANABAD: बिहार में बढ़ती गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों से आग लगने की खबर सामने आ रही है. ताजा घटना जहानाबाद नगर था

बिहार में आग का तांडव: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAHANABAD: बिहार में बढ़ती गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों से आग लगने की खबर सामने आ रही है. ताजा घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के काको रोड का है जहां एक निजी रेस्टोरेंट में बीते देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें लाखों रुपए का रेस्टोरेंट का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.


नगर थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के सामने एक बिल्डिंग में स्थित रेस्टोरेंट में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. जिससे रेस्टोरेंट्स में रखा समान का समान सोफा टीवी एसी कैश काउंटर सभी सामान जलकर राख हो गया. 


वही इस अगलगी की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दिया फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में रेस्टोरेंट्स में लाखों रुपए का नुकसान हो गया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता