ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

बिहार के पूर्व मंत्री के घर पर चला बुलडोजर, मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आई शिकायत के बाद की गयी कार्रवाई

JAHANABAD: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के बाद उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। आम हो या खास किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद के पूर्व

बिहार के पूर्व मंत्री के घर पर चला बुलडोजर, मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आई शिकायत के बाद की गयी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के बाद उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। आम हो या खास किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री स्व. हरिलाल प्रसाद सिन्हा के मकान के कुछ हिस्सों को भी तोड़ा गया है। वह पोखर पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों पर भी कार्रवाई की गयी है। पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के मकान को भी ध्वस्त किया गया है। 


दरअसल मांदिल पोखर पर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आई थी। फरियादी ने मुख्यमंत्री से पोखर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने की अपील की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने आज कार्रवाई की है। डीएम हिमांशु कुमार राय के आदेश के बाद जेसीबी से 29 मकानों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।


अंचलाधिकारी संजय कुमार अंबष्ट ने तालाब पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों को पहले नोटिस दिया था लेकिन लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। जिसके बाद आज 50 साल से जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों को यहां से हटाया गया। मांदिल पंचायत के मांदिल पोखर की जमीन पर अतिक्रमण कर बने 29 मकानों को ध्वस्त किया गया। अब इस तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा और सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा। तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण किए जाने की योजना है।   


इस दौरान पूर्व सांसद व बिहार सरकार में मंत्री रहे स्‍व. हरिलाल सिन्‍हा के घर के कुछ हिस्‍सों को भी तोड़ा गया। हरिलाल सिन्‍हा जहानाबाद से विधायक थे। स्‍व.रामसुंदर दास जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब स्व. हरिलाल सिन्हा मंत्री थे। पोखर की जमीन पर 50 साल से अधिक समय से कब्‍जा था। इसे लेकर 2019 से लगातार नोटिस भी भेजे गये लेकिन पोखर की कुल 50 बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन पर 29 लोगों ने अवैध कब्‍जा कर रखा था। जिसे अब अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। 

टैग्स