ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : BSEB का नया कारनामा, इंटरमीडिएट के छात्र का बदल दिया जेंडर, ग‌र्ल्स सेंटर पर लड़कियों के बीच परीक्षा दे रहा गुलशन

JAHANABAD : अपनी कारगुजारियों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले शिक्षा विभाग का एक नया कारमाना सामने आया है। शिक्षा विभाग ने इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक छात्र क

बिहार : BSEB का नया कारनामा, इंटरमीडिएट के छात्र का बदल दिया जेंडर, ग‌र्ल्स सेंटर पर लड़कियों के बीच परीक्षा दे रहा गुलशन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAHANABAD : अपनी कारगुजारियों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले शिक्षा विभाग का एक नया कारमाना सामने आया है। शिक्षा विभाग ने इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक छात्र का जेंडर ही चेंज कर दिया है। लड़के का जेंडर मेल की जगह फीमेल कर दिया गया है। जिसके कारण छात्र लड़कियों के सेंटर पर परीक्षा देने को विवश है।


मामला जहानाबाद के ऊंटा मध्य विद्यालय का है, जहां लड़कियों के बीच इस अकेले छात्र को असहजता भरे परिवेश में परीक्षा देना पड़ रहा है। ऊंटा मध्य विद्यालय में 10 स्कूलों का सेंटर है, जिसमें 1472 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं।शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोलने वाला यह मामला परीक्षार्थी गुलशन कुमार से जुड़ा हुआ है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की गड़बड़ी के कारण गुलशन कुमार को गर्ल्स सेंटर पर जाकर परीक्षा देना पड़ रहा है।


गुलशन ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने के दौरान यह गड़बड़ी की गई है। गुलशन ग‌र्ल्स सेंटर पर एकमात्र छात्र होने के कारण असहज महसूस करता है। उसने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्राएं और वीक्षक उसे अचरज भरी निगाहों से देखते हैं।


मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल उच्च विद्यालय का छात्र गुलशन कुमार का नाम और पता तो सही है, लेकिन उसके एडमिट कार्ड में लिंग वाले कॉलम में मेल की जगह फीमेल कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक का कहना है कि इसमें बोर्ड की कोई गड़बड़ी नहीं है बल्कि फॉर्म भरने के समय गलती के कारण ऐसा हुआ है।


पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकरी ने बताया कि इसमें BSEB और शिक्षा विभाग की कोई गलती नहीं है बल्कि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान परीक्षार्थी द्वारा गलती से मेल की जगह फीमेल भर दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद इसे सुधारा जा सकता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता