ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ऑटो पलटने से शख्स की मौत, कुत्ते को बचाने के दौरान हुआ हादसा; इलाके में मची अफरा- तफरी

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इ

बिहार : ऑटो पलटने से शख्स की मौत, कुत्ते को बचाने के दौरान हुआ हादसा; इलाके में मची अफरा- तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक कुत्ते को बचाने के दौरान ऑटो पलट गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार,घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर  भरथुआ गांव के समीप एक ऑटो पलट जाने से ऑटो पर सवार एक युवक बिट्टू कुमार की मौत हो गई। वहीं इस सड़क हादसे में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है। 


वहीं, घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोसी के तरफ से एक ऑटो आ रही थी।  जिसमें कुछ लोग सवार थे। यह ऑटो जैसे ही भरथुआ गांव के समीप पहुंची की बीच रास्ते से एक कुत्ता पार करने लगा जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गई। इस घटना में ऑटो पर बैठे बड़की बभनपुरा का रहने वाला बिट्टू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 


 वहीं अन्य पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिट्टू कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर बिट्टू के शव को देखकर सभी लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। फिलहाल मृतक के शव का जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता