ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

इश्क में खो दिया सुध -बुध : प्यार में पागल ननद- भाभी ने रचाई शादी, परिवार वालों ने किया अलग तो कर दिया ये काम

SAMSTIPUR : आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में यह सुना होगा कि प्यार की कोई जात, धर्म, आयु नहीं होती है। फिल्मों की इन बातों को सुन कुछ लोग इसे जीने की कवायद में जुट जाते हैं तो वहीं ल

इश्क में खो दिया सुध -बुध :  प्यार में पागल ननद- भाभी ने रचाई शादी, परिवार वालों ने किया अलग तो कर दिया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में यह सुना होगा कि प्यार की कोई जात, धर्म, आयु नहीं होती है। फिल्मों की इन बातों को सुन कुछ लोग इसे जीने की कवायद में जुट जाते हैं तो वहीं लोग इसे महज एक फ़िल्मी बातें समझ भूल जाते हैं। लेकिन, जब यह मामला लोगों को अपने आस- पास देखने को मिलती है तो फिर माजरा भी कुछ और हो जाता है।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। यहां एक ही घर में रहने वाली ननद - भोजाई को आपस में प्यार हो गया और धीरे - धीरे यह इश्क परवान चढ़ता गया और दोनों ने एक दूसरे से शादी भी रचा ली और उसके बाद अब यह मामला थाना पहुंचा। 


दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर रोसड़ा के एक गांव में दो बच्चों की मां ने अपनी छोटी ननद से शादी कर ली। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और ननद को उससे अलग कर दिया गया तो भाभी ने सीधे थाने पहुंच इसकी शिकायत दर्ज करा दी। इतना ही नहीं महिला के साथ उसका पति भी थाने आया। उसने पत्नी और बहन की शादी की बात स्वीकारी और साथ ही वो अपने मां-बाप को कोस रहा था। वहीं, अपने दोनों बच्चे के साथ थाने में बैठी पत्नी ननद के साथ ही जीने-मरने की कसम खाने का दावा कर रही थी। ननद भाभी की शादी की बात सुनकर हर कोई अचंभे में है। 


बताया जा रहा है कि, इस ननद - भौजाई के बीच ससुराल में रहने के दौरान ही आपस प्रेम हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। छह महीने पहले ननद ने अपनी भाभी को ही पति मान लिया। इसके बाद ननद सिंदूर और मंगलसूत्र पहन उसके साथ ही पत्नी के रूप में रहने लगी। वहीं, सबकुछ जानने के बाद भी पति बस अपने बच्चों की खातिर चुप रहा। लेकिन, जब इसी बात की भनक परिवार वालों की लगी तो उसने दोनों को अलग कर दिया और उसके बाद भाभी ने इस मांमले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। 


इधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद का कहना है कि आवेदन मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रोसड़ा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार रोसड़ा के एक युवती की शादी करीब 10 साल पहले बेगूसराय जिले के छौराही ओपी अंतर्गत एक युवक से 2013 में हुई थी। दोनों को सात और पांच साल के दो बेटे हैं।