ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

इस दिन से खुल जाएंगे पटना के सभी स्कूल, मौसम ठीक होने के बाद डीएम ने लिया फैसला

PATNA: राजधानी पटना का मौसम बदलने के साथ ही जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया

इस दिन से खुल जाएंगे पटना के सभी स्कूल, मौसम ठीक होने के बाद डीएम ने लिया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना का मौसम बदलने के साथ ही जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने प्राइमरी से लेकर 10वीं तक से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है हालांकि जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन का समय भी निर्धारित कर दिया है। फिलहाल सभी स्कूलों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही पढ़ाई हो सकेगी। आज पटना का मौसम ठीक होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है।


बता दें कि इससे पहले बढ़ते ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 14 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था। डीएम ने 10वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इससे पहले 7 जनवरी तक ही स्कूल बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। 


दरअसल, शनिवार को राजधानी पटना का मौसम बदला-बदला नजर आया। मकर संक्रांति के साथ ही पटना में सुबह से ही धूप खिली नजर आई। शुक्रवार तक जैसी ठंड थी पटना के लोगों को इस बात की आशंका थी कि आगे भी स्कूल बंद रहेंगे लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद डीएम चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें