ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर, राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी

IPS Shivdeep Lande: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी

BIHAR POLICE
इस्तीफा मंजूर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

IPS Shivdeep Lande: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया है। राष्ट्रपति भवन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 


गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आईपीएस शिवदीप वामनराव लाण्डे (बिहार: 2006) के भारतीय पुलिस सेवा से त्यागपत्र को दिनांक 13 जनवरी 2025 से स्वीकार करती हैं। बता दें कि बिहार कैडर के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लाण्डे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।  इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी थी। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा था कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी। 


पूर्णिया के IG रहते हुए शिवदीप लांडे ने जब इस्तीफा दिया तो बताया था कि निजी कारणों से वो यह कदम उठा रहे हैं। इस्तीफा देने की जानकारी साझा करते हुए फेसबुक पर शिवदीप लांडे ने लिखा था कि ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (आईपीएस) से त्यागपत्र दिया है, परंतु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें