ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेत 5 बर्खास्त, 7 कर्मियों के वेतनवृद्धि पर भी लगी रोक

DESK: शराब के अवैध परिवहन मामले में जब्त की गई गाड़ी से झारखंड जाकर शराब पीने और अवैध वसूली मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दो इस्पेक्टर समेत 5 क

इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेत 5 बर्खास्त, 7 कर्मियों के वेतनवृद्धि पर भी लगी रोक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: शराब के अवैध परिवहन मामले में जब्त की गई गाड़ी से झारखंड जाकर शराब पीने और अवैध वसूली मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दो इस्पेक्टर समेत 5 कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। वही 7 कर्मियों के वेतनवृद्धि पर भी रोक लगा दी गयी है।


नवादा के रजौली समेकित जांच चौकी पर तैनात दो अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, श्याम टुडु और कॉन्स्टेबल सुशील कुमार को बर्खास्त किया गया है। इन पर जब्त गाड़ी से झारखंड जाने और होटल में शराब पीने का आरोप है। 


ड्यूटी से गायब रहने और स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने का आरोप तीनों पर है। वही एक अन्य सिपाही राजकुमार पर जब्त बाइक का चक्का खोलकर अपनी मोटरसाइकिल में लगाने का आरोप सिद्ध हुआ जिसके बाद वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी है।


जबकि वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली के मामले में कैमूर में इस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार और सिपाही सन्नी कुमार को बर्खास्त किया गया है। इस मामले की जब जांच हुई तब यह आरोप सही पाया गया जिसके बाद कार्रवाई की गयी है। 


वही डोभी जांच चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रुबी कुमारी सहित 5 सिपाही कृष्णा कुमार सिंह, राजीव कुमार, संतोष कुमार, सुजीत पासवान और सुधांशु कुमार सुमन की दो वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गयी है। इन सभी पर गांजा के साथ कार के पकड़े जाने के बाद छोड़ने का आरोप है। इन सभी पर लगे पैसों के लेन-देन का आरोप विभागीय जांच में सही पाया गया। जिसके बाद इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की गयी है। 


टैग्स