ब्रेकिंग
पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूनबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधापाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूनबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधा

IndiGo की बड़ी लापरवाही: मुंबई पहुंच गए यात्री और पटना रह गया सामान, नाराज यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों के साथ बड़ा कांड हो गया। निर्धारित समय पर यात्री पटना से मुंबई त

IndiGo की बड़ी लापरवाही: मुंबई पहुंच गए यात्री और पटना रह गया सामान, नाराज यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों के साथ बड़ा कांड हो गया। निर्धारित समय पर यात्री पटना से मुंबई तो पहुंच गए लेकिन उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही रह गया। इस बात से नाराज यात्रियों ने जोरदार हंगामा मचाया हालांकि बाद में विमान कंपनी के कर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।


पटना के रहने वाले एक यात्री ने बताया कि बुधवार की शाम इंडिगो की फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ा भरी थी। उसके साथ विमान में अन्य यात्री भी सवार हुए थे। फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद जब यात्री सामान के लिए पहुंचे तो उनका लगेज नहीं मिला। यात्रियों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही छूट गया है।


इसके बाद यात्री हंगामा करने लगे। विमान पर 125 यात्री सवार थे। गुरुवार की शाम तक यात्रियों के सामान उन्हें नहीं मिल सके थे। जिसको लेकर लोगों में विमान कंपनी इंडिगो के खिलाफ भारी नाराजगी है। विमान कंपनी के तरफ से यात्रियों से एक फॉर्म भरवाया गया और कहा गया कि गुरुवार तक उनका सामान मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यात्री अपने सामानों के लिए परेशान रहे।

टैग्स