ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

India Pakistan Ceasefire: युद्ध विराम पर मुकेश सहनी ने PAK को दी सलाह, कहा..अब पाकिस्तान को आतंकवादियों के सफाए की लड़ाई लड़नी चाहिए

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है।

bihar
आतंक के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गयी है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को बहुत भारी नुकसान पहुंचा है।पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रेडार सिस्टम को ही ध्वस्त किया गया। पाकिस्तान में इतनी तबाही के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्यवाही रोकने पर सहमति बन गई। युद्ध विराम को लेकर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने पाकिस्तान को यह सलाह दी है कि अब वो आतंकवादियों के सफाए के लिए लड़ाई लड़े। मुकेश सहनी ने कहा कि हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है।


विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर 'जय हिंद की सेना' का एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें अपनी सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण पर गर्व है। जय हिंद। जय हिंद की सेना।"


इधर, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है। 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था, कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था। हमारी सेना सक्षम है, हर लोग सेना के साथ खड़े हैं।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार उकसावे का काम करता रहा लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दी। लेकिन संयम की भी एक सीमा होती है। भारतीय सेना ने कभी रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि अब सीजफायर हुआ है, पाकिस्तान को अब भी खुद को बदलने की कोशिश करनी चाहिए और आतंकवादियों के सफाए की लड़ाई लड़नी चाहिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें