ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

होली खेलने के दौरान करंट की चपेट मे आने से एक मजदूर की मौत,परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : खबर बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रही है। यहां होली खेलने के दौरान करंट की चपेट मे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, यह अपने घर का इकलौता पुत्र था। इस घटन

होली खेलने के दौरान करंट की चपेट मे आने से एक मजदूर की मौत,परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रही है। यहां होली खेलने के दौरान करंट की चपेट मे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, यह अपने घर का इकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में होली खेलने के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना डंडारी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड 7 निवासी चुनचुन महतो का 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। 


मृतक के चाचा सुरेंद्र महतो ने बताया कि, कल्याणपुर चौक के पास मंदिर में भजन कीर्तन हो रहा था। होली खेलते खेलते मंदिर की ओर जा रहा था तभी ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजन के द्वारा डॉक्टर के पास ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। वह  2 दिन पहले ही होली में घर आया था।


बताया जा रहा है कि,चंदन कुमार मजदूर का काम करता था, घर का एकलौता पुत्र था।  मृतक का चार बहन है, जिसमें दो बहन की शादी हो रखी है, वहीं दो बहन कि शादी करनी थी। घर में इकलौते पुत्र के मौत के बाद स्थानीय लोगों में खुशी के माहौल में गम बदल गया। इसके साथ ही परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता