ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Bihar News: होली में हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन और CCTV की नजर, सोशल मीडिया पर किया भड़काऊ पोस्ट...तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

Bihar News: बिहार में होली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पुलिस-प्रशासन निगरानी करेगी। इसके साथ ही तीन टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी।

Bihar News
होली में हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन और CCTV की नजर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: होली के मौके पर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।  पटना जिले में 594 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और करीब पांच हजार जवानों की तैनाती रहेगी। होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि कहीं भी कोई गड़बड़ी करे, तो फौरन डायल 112 और जिला नियंत्रण कक्ष 0612- 2219810, 2219234 पर कॉल करके सूचना दें। इसके साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9470001389 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रहेगी।


हुड़दंगियों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पुलिस-प्रशासन निगरानी करेगी। इसके साथ ही तीन टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। अगर किसी ने सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट जैसे फोटो, मैसेज, मीम या वीडियो डाला तो उनकी होली जेल में कटेगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को भी गिरफ्तार करेगी।


होली को लेकर पटना सदर अनुमंडल में 94, पटना सिटी अनुमंडल में 160, दानापुर अनुमंडल में 66, बाढ़ अनुमंडल में 142, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 और पालीगंज अनुमंडल में 74 स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम और मोबाइल पार्टी को भी लगाया गया है। 14 से 15 मार्च तक नदियों में निजी नाव नहीं चलेंगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता