ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

हीरा कारोबारी की बेटी के घर से भागने का मामला, पटना के दिव्यांग प्रेमी को गुजरात ले जाने के मामले में नोटिस जारी होगा

PATNA: गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी पटना के रहने वाले दोनों पैर से दिव्यांग आकाश शंकर जमुआर से शादी की. इसके बाद कारोबारी हरिकेश सिंह की बेटी तान्या सिंह और आकाश को ग

हीरा कारोबारी की बेटी के घर से भागने का मामला, पटना के दिव्यांग प्रेमी को गुजरात ले जाने के मामले में नोटिस जारी होगा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी पटना के रहने वाले दोनों पैर से दिव्यांग आकाश शंकर जमुआर से शादी की. इसके बाद  कारोबारी हरिकेश सिंह की बेटी तान्या सिंह और आकाश को गुजरात पुलिस यहां से लेकर चली गई. गुजरात की पुलिस दिव्यांग आकाश के साथ मारपीट कर रही है. इसके अलावे अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने और पॉक्सो एक्ट केस दर्ज किया है. 

गुजरात पुलिस को जारी होगा नोटिस

जब मामले की जानकारी हुई तो राज्य नि:शक्त आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. शिवाजी कुमार आकाश के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. आकाश की मां ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उसे उसने बताया की बेटा बेकसूर है. लड़की ही पटना आई और उसके साथ शादी करने की जीद करने लगी. गुजरात ले जाकर उसको पुलिस प्रताड़ित कर रही है. आयुक्त ने बताया कि कोर्ट को नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया गया है. जिसके बाद गुजरात पुलिस और तान्या के पिता को नोटिस जारी होगा. 

आकाश की मां ने दर्ज कराया केस

आयुक्त ने सवाल उठाया है कि आकाश भी नाबालिग है. ऐसे में गुजरात पुलिस परिजनों के बिना साइन कराए कैसे लेकर जा सकती है. पटना आकर इसका जवाब देना पड़ेगा. आकाश की मां ने कदमकुआं थाने में लड़की के पिता पर केस दर्ज कराया है. आकाश की मां ने आरोप लगाया है कि हरिकेश सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है.

टैग्स