ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

हाईकोर्ट ने मेयर सीता साहू से मांगा नोटिस का जवाब, अविश्वास प्रस्ताव मामले में हुई सुनवाई

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट में मेयर सीता साहू के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के मामले पर सुनवाई हुई है. हाईकोर्ट ने उन्हें नोट

हाईकोर्ट ने मेयर सीता साहू से मांगा नोटिस का जवाब, अविश्वास प्रस्ताव मामले में हुई सुनवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट में मेयर सीता साहू के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के मामले पर सुनवाई हुई है. हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 18 फरवरी तक का समय दिया है. 


बता दें कि हाईकोर्ट में जस्टिस शिव जी पाण्डेय की खंडपीठ ने अविश्वास प्रस्ताव में पराजित उम्मीदवार मीरा देवी की याचिका पर सुनवाई की. पिछली सुनवाई में पटना नगर निगम और मेयर सीता साहू को कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जिसके बाद पटना नगर निगम की ओर से तो जवाब दायर कर दिया गया. लेकिन मेयर सीता साहू ने अबतक जवाब नहीं दिया था. अब उसी पर हाईकोर्ट ने मेयर को 18 फरवरी तक जवाब देने का समय दिया है. 


जानकारी हो कि याचिकाकर्ता की ओर से सभी 75 वार्ड आयुक्तों को भी पार्टी बनाया गया है. पटना नगर निगम को उन सभी को नोटिस सर्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. याचिका में मेयर सीता साहू पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले पर अगली सुनवाई 25 फरवरी को की जाएगी.