ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

हाई टेंशन तार की चपेट में आई पिकअप वैन, स्टीयरिंग पर बैठे-बैठे जिंदा जला ड्राइवर

MUZAFFARPUR : सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से पिकअप वैन के ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय

हाई टेंशन तार की चपेट में आई पिकअप वैन, स्टीयरिंग पर बैठे-बैठे जिंदा जला ड्राइवर
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से पिकअप वैन के ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटनास्थल पर 11 केवी का तार बहुत नीचे तक लटका हुआ है जिस वजह से आये दिन हादसे होते रहते हैं. इसी लटकते तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत होने की बात लोगों ने कही. 


दरअसल, मृतक समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और सदर थाना के डुमरी में किराये पर रहता था और अपने ही मकान मालिक की गाड़ी चलाता था. गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे ड्राइवर गाड़ी पर कुछ सामान लादकर गोबरसही मेन रोड की ओर निकल रहा था. एक लोहे की पाइप गाड़ी पर खड़ी करके रखी हुई थी, जो 11 केवी बिजली के तार के संपर्क में आ गयी. इससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया और गाड़ी चला रहे ड्राइवर की जलकर मौत हो गई. 


लोगों के काफी हल्ला करने के बाद बिजली काटी गई. बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई. इधर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर थाना के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि  मामले की छानबीन की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है.