ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

हेमंत के विधायक प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा को SC का बड़ा झटका, जानिए क्या है मामला

RANCHI : 1000 करोड़ रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका पर सुनवा

हेमंत के विधायक प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा को SC का बड़ा झटका, जानिए क्या है मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : 1000 करोड़ रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इनकी अर्जी को खारिज कर दी है। 


वहीं, सुप्रीम कोर्ट से तरफ से पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश  की याचिका खारिज होने के बाद उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। अब इन दोनों आरोपियों को आजाद होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इससे पहले ईडी की स्पेशल कोर्ट और झारखंड हाई कोर्ट ने भी इन दोनों को बेल देने से इनकार कर चुका है। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट से इनको झटका लगा है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित उनके 14 सहयोगियों के 18 ठिकानों पर ईडी ने 8 जुलाई 2022 को छापेमारी की थी। जिसमें कोरोड़ों रुपये और कई दस्तावेज बरामद किये गए। पंकज मिश्रा पर बरहरवा थाना में दर्ज टेंडर मैनेज करने से जुड़े मामले को लेकर कारवाई हुई। छापेमारी और पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें 18 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। 


आपको बताते चलें कि, ईडी ने सबसे पहले  24 अगस्त को प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर पहली बार छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश के अरगोड़ा स्थित आवास से दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद की थी।  इसके अलावा कई अवैध संपत्तियों और कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे।