ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Heatwave: हीटवेव और चमकी बुखार को लेकर तैयारी तेज , EMT को दी गई प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग

Heatwave: गया जिले में हीटवेव और चमकी बुखार के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) को प्राथमिक उपचार की विशेष ट्रेनिंग दी है, ताकि समय रहते मरीजों को जीवनरक्षक सहायता मिल सके।

हीटवेव, Heatwave, चमकी बुखार, Acute Encephalitis Syndrome (AES), गया जिला, Gaya District, स्वास्थ्य विभाग, Health Department, प्राथमिक उपचार, First Aid, एंबुलेंस सेवा, Ambulance Service, इमरजेंसी मेडि
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Heatwave: गया जिले में भीषण गर्मी (हीटवेव) और चमकी बुखार से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है |


इसी क्रम में शुक्रवार को जेपीएन अस्पताल सभागार में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) नीलेश कुमार ने जानकारी दी कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य हीटवेव और चमकी बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने की जानकारी देना है।


उन्होंने बताया कि EMT कर्मियों को बताया गया है कि मरीजों को अस्पताल ले जाते समय किस तरह की सुविधा दी जानी चाहिए। एयर कंडीशंड एंबुलेंस की मरम्मत जल्द कराने और जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।


इस मौके पर EMT कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान यह बताया गया कि चमकी बुखार के मरीजों में तेज बुखार, बेहोशी, शरीर में ऐंठन या कमजोरी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे मरीजों को तुरंत ठंडी और हवादार जगह पर ले जाना चाहिए और शरीर का तापमान नियंत्रित करते हुए उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले में संभावित स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को बल मिलेगा।

टैग्स