ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

हथियार के बल पर शिक्षक दंपति को डराया, कमरे से नगदी और जेवरात उड़ा ले गए डकैत

NAWADA : बिहार के नवादा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक टीचर के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां डकैतों ने पहले शिक्षक दंपति को हथियार के बल पर बंधक को डराया

 हथियार के बल पर शिक्षक दंपति को डराया, कमरे से नगदी और जेवरात उड़ा ले गए  डकैत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक टीचर के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां डकैतों ने पहले शिक्षक दंपति को हथियार के बल पर बंधक को डराया और उसके बाद बेटे के कमरे से जेवरात और नगदी उड़ा ले गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, नवादा में बेखौफ चोरों ने उत्पात मचाया है। जहां बीती रात 6 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने एक शिक्षक के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शिक्षक के घर से 10 भर सोना सहित 50 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। यह मामला शहर के चौधरी नगर मोहल्ले का है। जहां शिक्षक अनिल कुमार के घर में बीती रात 6 की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। जहां हथियार से लैस बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे के तरफ से घर में प्रवेश कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है कि शिक्षक का मकान इस वक्त निर्माणाधीन था और नए तरीके से घर को बनाया जा रहा था। जिस कारण उनका मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में प्रवेश कर हथियार के बल पर पहले पति-पत्नी को उठाया और बाद में बेटे के रूम में रहे अलमीरा से 10 भर सोना और 50000 नगद की लूट कर ली। 


उधर, इस घटना के बाद अपराधी आसानी से वहां से निकलते बने। घटना की जानकारी सुबह होने पर उन्होंने आज पड़ोस के लोगों को दी और बाद में पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जरूरी अनुसार अनुसंधान कर रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।