ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

वेश बदलकर थाने पहुंचे बिहार के DGP, हाफ पैंट और गमछे में देखकर पुलिसवाले भी पहचान नहीं पाए

PATNA: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपने काम करने के अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. पटना में अचानक डीजीपी हाफ पैंट और टीशर्ट पहने और मुंह पर गमछा लपेटे ही थाना पहुंच गए.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपने काम करने के अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. पटना में अचानक डीजीपी हाफ पैंट और टीशर्ट पहने और मुंह पर गमछा लपेटे ही थाना पहुंच गए. पहले तो कोई पुलिसकर्मी पहचान नहीं पाए. जब पहचाने तो अफरातफरी का माहौल हो गया.

इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन तोड़ने पर दूल्हा समेत 7 बाराती गिरफ्तार, दुल्हन करती रह गई इंतजार

एसएसपी से लेकर थानेदार दौड़ते हुए पहुंचे थाना

गांधी मैदान थाना पहुंचने की जब जानकारी पटना एसएसपी, सिटी एसपी और थानेदार को लगी तो सभी तुरंत थाना पहुंचे. सभी पहुंचे तो देखा की एक साइड में डीजीपी साहब बैठे हुए हैं. सभी को डर भी लगा रहा था अचानक किस कारण वह थाना पहुंचे हैं.

काम का लिया जाएजा

डीजीपी ने थाना पहुंकर देखा कि लॉकडाउन के दौरान किस तरह से यहां पर काम हो रहा है. थाने में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए क्या तैयारी है. डीजीपी ने इस दौरान सभी से कहा कि लॉकडाउन को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. अगर लोग नहीं माने तो पहले की ही तरह उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. यह भी निर्देश दिया कि जरूरतमंद और गरीबों को हर संभव मदद करें. बता दें कि इससे पहले भी अचानक पटना से मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर और बक्सर के थानों में अचानक निरीक्षण कर चुके हैं और काम में लापरवाही करने वाले थानेदार पर गाज भी गिरा चुके हैं.

टैग्स