ब्रेकिंग
शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम

10 शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर, बीडीओ ने जारी किया आदेश

हाजीपुर : हाजीपुर के महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में चल रहे ईवीएम कमिश्निंग से गायब पाए गए 10 शिक्षक और अन्य कर्मी पर कार्रवाई होना तय है. कॉलेज में चल रहे त्रिस्तरीय पंचाय

10 शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर, बीडीओ ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

हाजीपुर : हाजीपुर के महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में चल रहे ईवीएम कमिश्निंग से गायब पाए गए 10 शिक्षक और अन्य कर्मी पर कार्रवाई होना तय है. कॉलेज में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम कमिश्निंग में प्रखंड कर्मी समेत 10 शिक्षक उपस्थित नहीं हुए हैं. अब इन शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है.


आपको बता दें कि यह आदेश बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शिवांगी कुमारी ने जारी किया है. साथ ही उन सभी शिक्षकों से इस संबंध में जवाब तलब भी किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी शिवांगी कुमारी ने अपने जारी पत्र में कहा है कि उन्होंने प्रखंड कर्मी समेत 10 शिक्षकों को अपनी टेबल पर अनुपस्थित पाया था.


मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने और अपने वरीय पदाधिकारी का आदेश पालन नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही उन सभी पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी जारी किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के एक्शन के बाद जिन शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है, उनके बीच हड़कंप मच गया है.

टैग्स