ब्रेकिंग
Bihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे में

हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशत

Bihar Crime News: हाजीपुर में भाजपा नेता के घर देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले..

हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में देर रात भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अदलपुर मोहल्ले में अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. बदमाशों ने घर को निशाना बनाकर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.


बाइक से पहुंचे थे दो बदमाश

जानकारी के अनुसार, देर रात एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश राजीव ब्रह्मर्षि के घर के पास पहुंचे. इसके बाद दोनों ने घर को निशाना बनाकर लगातार गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए.


घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. राजीव ब्रह्मर्षि के घर के बाहर लगे कैमरों के साथ आसपास के मकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है.


मौके से 10 खोखे बरामद

फायरिंग के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. इस दौरान मौके से करीब 10 खाली खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस ने खोखों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है और घटनास्थल से मिले अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.


सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है. घटनास्थल से 10 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी है.


भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं राजीव ब्रह्मर्षि

राजीव ब्रह्मर्षि भाजपा वैशाली जिला दक्षिणी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं. इसके अलावा वह हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक भी बताए जाते हैं. उनके घर पर देर रात हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है.