ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

हफ्ते में ये दो दिन छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी स्कूल के गुरु जी, लेटर जारी

JEHANABAD: सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए पहले से ही अवकाश निर्धारित कर दिया जाता है। यानी वे जब चाहे इन छुट्टियों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अब हफ्ते के बुधवार और गुरुवार को वे

हफ्ते में ये दो दिन छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी स्कूल के गुरु जी, लेटर जारी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए पहले से ही अवकाश निर्धारित कर दिया जाता है। यानी वे जब चाहे इन छुट्टियों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अब हफ्ते के बुधवार और गुरुवार को वे छुट्टी नहीं ले सकेंगे। बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग हर संभव कोशिश कर रही है। अब जांच में ये शिकायतें सामने आई है कि हफ्ते के हर बुधवार और गुरुवार को शिक्षकों की अनुपस्थिति ज्यादा रहती है। इसको देखते हुए विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 



जहानाबाद जिला के शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों के अवकाश को लेकर लेटर जारी किया है, जिसमें कहा गया है 'प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और गुरुवार को अवस्थित विद्यालयों का जिलास्तरीय पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना नपारित है। उस क्रम में निरीक्षण के दौरान पाया जा रहा है कि अधिकांश विद्यालयों शिक्षक/शिक्षिका निरीक्षण तिथि को अनुपस्थित रहते है, जिससे विद्यालय का अपेक्षित प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हो पाता है, जो खेद का विषय है। वर्णित स्थिति में आप सभी को निदेश दिया जाता है कि अपने विद्यालयों में उपरोक्त निरीक्षण तिथि को किसी भी शिक्षक/शिक्षिका का सामान्य तौर पर आकस्मिक अवकास या विशेषावकाश स्वीकृति नहीं किया जाए। 



वहीं, इस लेटर में इस बात की भी चर्चा की गई है कि अगर किसी टीचर को बुधवार या गुरुवार को कोई इमरजेंसी आ जाती है तो उन्हें पहले परमिशन लेनी होगी, उसके बाद ही अवकाश मिल पाएगा। इतना ही नहीं, स्कूल में बच्चों की भी उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया गया है। लेटर में कहा गया है कि विद्यालय संचालन अवधि (प्रातः 9:00-04:00 बजे तक)कोई भी छात्र/छात्रा विद्यालय से अनुपस्थित होकर किसी भी कोचिंग संस्थान में नहीं जाए। निरीक्षण के दौरान इस प्रकार की शिकायत पाये जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 

हफ्ते में ये दो दिन छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी स्कूल के गुरु जी, लेटर जारी

टैग्स