ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

हड़ताली शिक्षकों को लॉकडाउन पीरियड का भी वेतन मिलेगा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : लॉकडाउन पीरियड में हड़ताल पर रहे नियोजित शिक्षकों को सरकार ने एक और बड़ी राहत दी है. सरकार अब लॉक डाउन पीरियड का वेतन भी हड़ताली शिक्षकों को देगी. इस संबंध में शिक्षा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन पीरियड में हड़ताल पर रहे नियोजित शिक्षकों को सरकार ने एक और बड़ी राहत दी है. सरकार अब लॉक डाउन पीरियड का वेतन भी हड़ताली शिक्षकों को देगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर इस बात का जिक्र है कि लॉक डाउन अवधि का वेतन भुगतान सभी शिक्षकों और पुस्तकालय अध्यक्षों को किया जायेगा. 


शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखा गया है. राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन की अवधि में बंद संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया है. विभाग की ओर से सभी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के शिक्षकों और पुस्तकालय कर्मियों को वेतन देने का निर्णय लिया गया है. 


शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक हड़ताल में जाने की तिथि से या इस तिथि से पहले जिस तिथि को शिक्षक या पुस्तकालयध्यक्षों ने योगदान किया हो. उनकी अवधि को भविष्य में अवकाश अवधि में कार्य करने के उपरांत हड़ताल अवधि के सामंजन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश संबंधित निदेशक की ओर से अलग से निर्गत किये जायेंगे.


हड़ताली शिक्षकों को लॉकडाउन पीरियड का भी वेतन मिलेगा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

टैग्स