ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

गुजरात में ब्रिज गिरने के बाद RJD का PM मोदी पर हमला, कहा- जो मुंह में आता है बक देते हैं

PATNA: गुजरात में ब्रीज गिरने से 141 लोगों की मौत पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है। लालू यादव की पार्टी की

गुजरात में ब्रिज गिरने के बाद RJD का PM मोदी पर हमला, कहा- जो मुंह में आता है बक देते हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA: गुजरात में ब्रीज गिरने से 141 लोगों की मौत पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है। लालू यादव की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो? यहां 27 सालों से BJP सरकार है। यही वजह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी गोदी मीडिया से लेकर केंद्र सरकार भी खामोश है। 




आरजेडी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'गुजरात में पुल गिरने से 140 निर्दोष लोगों की हत्या हो गयी लेकिन भ्रष्टाचार और मौतों पर गोदी मीडिया में सन्नाटा है क्योंकि वहां 27 सालों से BJP सरकार है। गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण तो देखेगी नहीं? कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो?'




लालू की पार्टी ने कहा कि अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो अब तक मीडिया में तूफ़ान आ चुका होता? गोदी मीडिया उन राज्यों की सरकारों की ज़िम्मेवारी तय कर इस्तीफ़ा माँग रही होती। दो टके के विश्लेषक अपना फूहड़ ज्ञान बाँट रहे होते लेकिन चूँकि गुजरात में 27 सालों से BJP सरकार है इसलिए सब बिकाऊ लोग मौन है।साहब जी, कुछ ड्रोन गुजरात भी भेज देते जहां एक केबल पुल के टूटने से 140 लोगों की हत्या हुई। जो मर्ज़ी मुँह में आता है बोल बक देते है धरातल पर कुछ होता नहीं है और ना ही इनके रहते होना है।

टैग्स