ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

Bihar News: बिहार के इन अधिकारियों को पुरस्कृत करेगी सरकार, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा एलान

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने मंगलवार को खान एवं भूतत्व विभाग के खनिज विकास पदाधिकारियों तथा खान निरीक्षकों के साथ विभागीय समीक्षा

Bihar News: बिहार के इन अधिकारियों को पुरस्कृत करेगी सरकार, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने मंगलवार को खान एवं भूतत्व विभाग के खनिज विकास पदाधिकारियों तथा खान निरीक्षकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक (meeting) की। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सह खान आयुक्त नर्मदेश्वर लाल भी मौजूद थे। बैठक में विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व समाहरण, बालूघाटों की बंदोबस्ती की स्थिति, अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 


विजय कुमार सिन्हा ने बैठक के बाद कहा कि समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई की 5 जिलों का काफी खराब प्रदर्शन रहा है। दंड वसूली में लक्ष्य से 120 प्रतिशत अधिक प्राप्त किया जा चुका है। इसमें तय पैमाने के अनुसार जिलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिला खनिज पदाधिकारियों तथा खान निरीक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही ख़राब प्रदर्शन करने वालों को दंडित भी किया जाएगा। 


उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग पर काबू पा लिया गया है। बिना नंबर प्लेट के चल रहे ट्रैक्टरों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई नहीं करने वाले संबंधित पदाधिकारियों को दंडित किया जाएगा। जिलाधिकारी तथा एसपी सुनिश्चित करें की इस मामले में कोई ढिलाई ना बरती जाए। इसकी निगरानी के लिए समय समय पर ड्रोन से, हेलिकॉप्टर से सर्वे किए जा रहे हैं और जहां से शिकायत आ रही है वहां कार्रवाई की जा रही है। राज्य के बाहर सीमावर्ती जिलों से होने वाले अवैध खनन, बिना काग़ज़ात के पत्थर, कोयला का व्यापार करने वालों पर भी कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। लोगों से अपील की जाती है पास किए गए ट्रांज़िट चालान का उपयोग करें और राज्य सरकार के अंदर सूचीबद्ध हों। 


उन्होंने आगे जानकारी दी कि विभाग में अवैध खनन से संबंधित प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लौह अयस्क और लाइमस्टोन के लिए किए गए निविदा की समीक्षा की गई है जिसमें यह बात सामने आई है कि इस वित्त वर्ष बिहार ने पहली बार वृहद खनन के क्षेत्र में कदम रखा है। घरेलू मिट्टी के उपयोग के लिए कोई कार्रवाई या दोहन की शिकायत आने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गीला बालू के परिवहन पर चालक पर कार्रवाई होने के साथ बंदोबस्तधारी पर भी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही विभाग की प्रगति, चुनौतियों के समाधान तथा भविष्य की योजनाओं पर समीक्षा की गई। जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने उनसे स्पष्टीकरण लेने की बात बताई।


मंत्री ने अंत में कहा कि ग़लत वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, राजस्व की वृद्धि होगी, प्रकृति के उपहार को अवैध खनन से अभिशाप के बजाय वरदान बनाया जाएगा। सरकार लोगों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद देती है और अवैध खनन की जानकारी देने वाले बिहारी योद्धाओं के खातों में जल्द इनाम की राशि ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। इनाम की राशि के रूप में ट्रक पकड़वाने वाले को पांच हजार तथा ट्रैक्टर पकड़वाने वालों को दस हजार दी जाएगी।