ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

गोपालगंज से पूर्व RJD विधायक रियाजुल हक अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो गए। जेडीयू में शामिल होने से लालू-तेजस्वी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

bihar
RJD में खेला शुरू
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक रियाजुल हक बुधवार को अपने कई समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गये। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया और प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जेडीयू के इस कदम को लालू-तेजस्वी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


जेडीयू के मिलन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्ताधारी दल के मुख्यसचिव संजय कुमार सिंह, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, एमएलसी खालिद अनवर, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। 


गोपालगंज के पूर्व विधायक रियाजुल हक उर्फ राजू के साथ-साथ गोपालगंज नगर परिषद के उपसभापति मंसूर अंसारी, सभापति मोहम्मद कासिम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रुकसाना परवीन, हरेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी नीतीश की पार्टी में शामिल हो गये।


बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही जेडीयू समेत सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा आरजेडी में संभावित टूट की चर्चा चल रही थी। रियाजुल हक का जेडीयू में शामिल होना इसी क्रम में लालू-तेजस्वी की पार्टी के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।


इस मौके  पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि रियाजुल हक एक कर्मठ और मजबूत जनाधार वाले नेता हैं। उनके पार्टी में आने से जेडीयू और मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने इस समुदाय के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जबकि विपक्षी दल ने मुस्लिम समुदाय को केवल दिगभ्रमित करने का काम किया है।