ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 2 कुख्यात अपराधी अरेस्ट

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधियों को दो हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से दो सेमी आटोमेटिक पिस्तौल

गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 2 कुख्यात अपराधी अरेस्ट
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधियों को  दो हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से दो सेमी आटोमेटिक पिस्तौल और तीन जिन्दा कारतूस भी जब्त किया गया है.गिरफ्तार किये गए अपराधियो में सीवान का विकास कुमार गिरी और विनय कुमार गिरी शामिल है. जिनसे पूछताछ कर उन्हें जेल भेजा जायेगा.

 यह करवाई एसपी के निर्देश पर मांझागढ़ पुलिस ने मांझागढ़ थानाक्षेत्र से की है.इसके साथ ही गोपालगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 36 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से कई सौ लीटर विदेशी और देशी शराब बरामद किया गया है. 

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के सभी थानाक्षेत्रो से कई शराब तस्करों के भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गयी है. और कुल 36 शराब तस्करों को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है.