ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

प्रशासन के रोकने पर भी नहीं माने कुशवाहा, थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं गोपालगंज

GOPALGANJ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अधूरा काम पूरा लोकसभा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूरा करने वाले हैं. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गोपालगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों के घर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अधूरा काम पूरा लोकसभा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूरा करने वाले हैं. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गोपालगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों के घर के लिए निकल गए हैं. कुछ ही देश में रालोसपा प्रमुख गोपालगंज पीडितों के घर पहुंचने वाले हैं.  गोपालगंज बॉर्डर पर उपेंद्र कुशवाहा को रोका गया लेकिन वे नहीं रुकें और बैरिकेडिंग पार कर पीड़ित के घर के लिए निकल गए.

तेजस्वी यादव को भले ही गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं मिली हो लेकिन उपेंद्र कुशवाहा गोपालगंज पहुंचने वाले हैं. गोपालगंज पहुंच उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित के परिवार वालों से मिलेंगे. 

बता दें कि बिहार के गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर विपक्षी पार्टियां पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं. आरजेडी जहां गोपालगंज हत्याकांड के आरोपी जदयू विधायक की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरने की कोशिश की. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने गोपालगंज पहुंचे हैं. बता दें कि कुशवाहा ने गोपालगंज हत्याकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा था.  


गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड में जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है. आरजेडी नेता जेपी यादव के माता-पिता और भाई की हत्‍या को ले एफआइआर दर्ज की गई है. जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय की गिरफ्तारी के लिए सरकार के ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उधर, पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विधायक के खिलाफ कोई साबुत हाथ नहीं लगते, तब तक माननीय की गिरफ्तारी नहीं होगी.