ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तालाब में लगाए जाल में फंसी नागिन, बचाने के लिए पहुंच गया नाग, दोनों की मौत

GOPALGANJ: आपने नाग-नागिन की कई कहानियां सुनी होंगी। इस बार गोपालगंज से नाग-नागिन की एक खबर सामने आई है, जो अपने-आप में एक कहानी है। मामला भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव का है,

तालाब में लगाए जाल में फंसी नागिन, बचाने के लिए पहुंच गया नाग, दोनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: आपने नाग-नागिन की कई कहानियां सुनी होंगी। इस बार गोपालगंज से नाग-नागिन की एक खबर सामने आई है, जो अपने-आप में एक कहानी है। मामला भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव का है, जहां मछली के जाल में एक नागिन फंस गई। उसे बचाने के लिए नाग काफी कोशिश की लेकिन नागिन जाल से बाहर नहीं निकल पा रही थी। इसके बाद दोनों ने वहीं अपनी जान दे दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 


घटना स्याही नदी के पास तालाब की है। यहां अक्सर लोग मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा देते हैं। इसी दौरान एक नागिन जाल में फंस जाती है और उसके बाद वो वहां से निकलने के लिए छटपटाने लगती है। उसे मुसीबत में देख नाग भी वहां पहुंच जाता है और नागिन को बचाने की कोशिश में खुद भी जाल में फंस जाता है। 


घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नागिन को जाल से निकलने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसके बाद भी वह बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद नाग उसकी मदद करने के लिए आ जाता है, लेकिन वह खुद ही इस जाल में फंस जाता है। अंत में दोनों एक साथ वहीं पर दम तोड़ दिया। लोगों ने दोनों को जाल से बाहर निकाला और जमीन में दफन कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा है। 

टैग्स