ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

स्कूल की बाउंड्री से टकराई कार, 3 की मौत, एक की हालत नाजुक

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने स्कूल की बाउंड्री में टक्कर मार दी है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।&n

स्कूल की बाउंड्री से टकराई कार, 3 की मौत, एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने स्कूल की बाउंड्री में टक्कर मार दी है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 


जानकारी हो कि, पिछले कई दिनों से बिहार में रफ़्तार के कहर से जुडी घटनाएं निकल कर सामने आती रहती है।  कहीं तो लोगों द्वारा इसको लेकर उग्र आंदोलन भी किया जाता है है कि ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर क्यों नहीं बनवाया जाता है। हालांकि, नियमों का हवाला देकर परिवहन मंत्रालय लोगों को समझा लेती है। लेकिन, हर बार यह सवाल उठता रहता है कि परिवहन मंत्रालय और विभाग द्वारा इतना जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी इस पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। 


बताया जा रहा है कि, गोपालगंज में हथुआ-मीरगंज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में पिछली सीट पर बैठा एक शख्स घायल हो गया। दोनों मृतक सीवान के महाराजगंज के रहने वाले थे और गोरखपुर से लौट रहे थे। जिसके बाद इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई है।  पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इसको लेकर परिजनों को सुचना दे दी गई है।