ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत : अनियंत्रित बस ने बाइक में मारी टक्कर

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से आ रहा है। जहां जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के बथना कुटी एनएच

सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत : अनियंत्रित बस ने बाइक में मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से आ रहा है। जहां जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के बथना कुटी एनएच- 27 पर एक अनियंत्रित बस के धक्के से मामा-भांजी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतकों में कुचायकोट थानाक्षेत्र के दौउदापुर गांव निवासी 17 वर्षीय मुकेश कुमार और उसकी भांजी उत्तर प्रदेश के फाजिलनगर निवासी बीरन चौहान की दस वर्षीया बेटी खुशी कुमारी बताई जा रही है। बताया जाता है कि मुकेश कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी 10 वर्षीया भांजी को बाइक पर बैठा कर दौदा से यूपी के फाजिल नगर जा रहा था। इसी बीच जैसे ही बाइक सवार मामा-भांजी बथना कुटी के पास पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गई।


इस सड़क हादसे के बाद मौके पर ही 10 वर्षीया बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका मामा बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी बच्ची के मामा मुकेश को इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।  सदर अस्पताल पहुंचे किशोर का इलाज शुरू किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।