ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कुत्ते को पीट रही थी महिला, लड़की ने ऐसा करने से रोका तब बढ़ गयी बात, फिर शुरू हो गयी मारपीट

GOPALGANJ: गोपालगंज सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कुत्ते के विवाद को लेकर एक युवती और महिला आपस में ही झगड़ने लगी। इस दौरान दोनों गालीगलौज और झोटा झोटी भी करन

कुत्ते को पीट रही थी महिला, लड़की ने ऐसा करने से रोका तब बढ़ गयी बात, फिर शुरू हो गयी मारपीट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कुत्ते के विवाद को लेकर एक युवती और महिला आपस में ही झगड़ने लगी। इस दौरान दोनों गालीगलौज और झोटा झोटी भी करने लगी। उस वक्त अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों का छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


मामला गोपालगंज सदर अस्पताल का है जो 31 दिसंबर की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि 45 वर्षीय महिला एक आवारा कुत्ते को पीट रही थी तभी वहां मौजूद 25 वर्षीय युवती ने उसे ऐसा करने से रोका। जो महिला को नागवार गुजर गया। फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों झोटा झोटी और गालीगलौज करने लगी।


महिला को लड़की ने पटक दिया और बाल पकड़कर पिटने लगी। वही महिला भी इस दौरान गालीगलौज करने लगी और बाल पकड़कर मारपीट करने लगी। जिस समय मारपीट की यह घटना हुई उस वक्त कई लोग वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने झगड़े को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दोनों महिला थी इसलिए लोग इस लड़ाई को छु़ड़ाने से हिचक रहे थे।


लेकिन जब मामला काफी बढ़ गया और दोनों एक दूसरे को दांत काटने लगी। तभी सूचना पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। जिसके बाद दोनों अस्पताल परिसर से अचानक गायब हो गयी। युवती और महिला कौन थी और यहां किस लिए आई थी इस बात का पता नहीं चल पाया है। 


अस्पताल परिसर में दोनों की झोटा झोटी की चर्चा खूब हो रही है। वही किसी ने इस झगड़े का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देख लोग भी हैरान है। लोगों का कहना था कि कुत्ते को लेकर कोई इस तरह से लड़ेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। कई लोग तो पहले समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर दोनों लड़ किस बात के लिए रही है। पूछताछ के दौरान जब पता चला कि एक कुत्ते की पिटाई को लेकर यह सब हुआ तो यह सुनकर लोग भी दंग रह गये।    

टैग्स