ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

किन्नर के प्रेम में कातिल बना आशिक, प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर ले ली जान; पुलिस ने किया अरेस्ट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में पिछले 26 जुलाई को कोलकाता की रहने वाली किन्नर प्रिया बंगलामुखी की गोपालगंज में हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड केएक सप्ताह बाद किन्नर प्रिया के

किन्नर के प्रेम में कातिल बना आशिक, प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर ले ली जान; पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में पिछले 26 जुलाई को कोलकाता की रहने वाली किन्नर प्रिया बंगलामुखी की गोपालगंज में हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड केएक सप्ताह बाद किन्नर प्रिया के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि- प्रिया की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी।  आरोपी के पास से कत्ल में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


दरअसल, इस पुरे मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि- किन्नर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी मनु कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह जो सामने आई है, उसके मुताबिक आरोपी और मृतक के बीच प्रेम संबंध था।  बाद में मृतक किन्नर ने संबंध रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। 


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि- पिछले 26 जुलाई को सुबह के करीब 3 बजे मिश्र बतराहा श्रीपुर जाने वाली सड़क पर अवस्थित जमुनीडीह में संजय सिंह के मकान में रह रही प्रिया नाम की किन्नर की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस केस के खुलासे के लिए श्रीपुर ओपी थाना में एक कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के माध्यम से कांड का उदभेदन करते हुए कांड का मुख्य अभियुक्त मनु कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है।