ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

कर्नाटक में बिहारी मजदूर की मौत, ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप; बिहार लाते समय तोड़ा दम

कर्नाटक के अनंतपुरमु में गोपालगंज के मजदूर चांद मोहम्मद के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने ‘बिहारी’ कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल चांद मोहम्मद की बिहार लाते समय मौत हो गई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: कर्नाटक के अनंतपुरमु में बिहार के गोपालगंज जिला के रहने वाले एक मजदूर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मजदूर को ‘बिहारी’ कहकर प्रताड़ित किया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए बिहार लाया जा रहा था, तभी मरीज की रास्ते में ही मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव निवासी 35 वर्षीय चांद मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी, चार बेटियां और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। इन सभी के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि चांद मोहम्मद वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था और करीब तीन वर्षों से पुणे में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, ठेकेदार के माध्यम से वह कर्नाटक के अनंतपुरमु स्थित येर्रागुंटा गेट इलाके में वेल्डिंग का काम करने गया था।


परिजनों का आरोप है कि 8 सितंबर की रात स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर चांद मोहम्मद का विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और ‘बिहारी’ कहकर प्रताड़ित किया। मारपीट में चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में पहुंच गया।


अगले दिन पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से बल्लारी स्थित वीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कर्नाटक पहुंचे। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए बिहार लेकर आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।


घटना को लेकर परिजनों की ओर से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुसार, कर्नाटक पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।


मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

REPORT:NAMO NARAYAN MISHRA/GOPALGANJ