ब्रेकिंग
जमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रही

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बेटे की बारात के दिन मां की हार्ट अटैक से मौत

बिहार के गोपालगंज में बेटे की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात निकलने से पहले मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मटकोर रस्म के दौरान हुई इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। जिस दिन बेटे की बारात जाने वाली थी, उसी दिन मां की मौत हो गयी। जिसके बाद घर में मातम का माहौल हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी की सारी रस्मों को रोक दिया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। विजयीपुर थाने के पटखौली गांव निवासी बुधन बैठा के छोटे बेटे लालू बैठा की शादी थी। बारात जाने से पहले पहले दूल्हे की मां अचानक गुजर गई। बताया जाता है कि बारात सीवान जिले के आंदर बाजार जाने वाली थी। सुबह में मटकोर की रस्म के लिए महिलाएं ढोल नगाड़े पर डांस करते हुए जा रही थी। तभी 63 वर्षीया दूल्हे की मां को नाचते- नाचते हार्ट अटैक आया और वो वही गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


इस घटना के बाद शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। दूल्हे के घर पर शोक का माहौल हो गया। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका ना तो अपने बेटे का बारात देख पाई और ना ही होने वाली बहू का ही घर में स्वागत कर पाई। बेटे की शादी को लेकर वह बहुत खुश थी, घर में जश्न का माहौल था। लेकिन अचानक सबकुछ थम सा गया।


 जिस घर से बारात निकलने वाली थी, उस घर से मां की अर्थी निकली। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनके आंखों से आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बताया जाता है कि मृतका के 4 बेटे हैं। जिस बेटे की बारात निकलने वाली थी, उसका नाम लालू बैठा है जो सबसे छोटा बेटा है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है।


 घर में लास्ट शादी थी, जिसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लड़की वाले दूल्हे के घर पर पहुंचे और घटना पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। लड़की वाले ने भी शादी की पूरी तैयार कर रखी थी। लेकिन अचानक हार्ट अटैक से दूल्हे की मां की मौत की खबर सुनते ही गम का माहौल हो गया।