ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

BIHAR CRIME : भूमि विवाद में हत्या से हड़कंप, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल; जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गाँव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरबासा गाँव निवासी सुरेश राम के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में हुई है। इस घटना से...

BIHAR CRIME
युवक का शव बरामद
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की हत्या से हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गाँव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरबासा गाँव निवासी सुरेश राम के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। 


वहीं,इस मामले को लेकर मृतक के पिता सुरेश राम  ने बताया कि आरोपी उनके पुत्र सिकंदर राम की एक कट्ठा जमीन पर कब्जा करना चाहता था। बुधवार की शाम आरोपी ने सिकंदर को अपने घर बुलाया और जमीन लिखने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान उसने सिकंदर के गले में गमछा बांधकर उसे घसीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।


इसके बाद जब सिकंदर की पत्नी मालती को इस बात की सूचना मिली, तो वह उसे बचाने के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह अपने पति को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर ले गई, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


इधर, इस पुरे मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक सिकंदर राम थावे में एक साइकिल की दुकान में काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।