ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की पिटाई, घटना की तस्वीर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुछ युवक विद्यालय में प्रवेश कर सीधे प्रधानाध्यापक कक्ष में पहुंच गए। वहां मौजूद प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय के साथ उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की।

बिहार न्यूज
प्रिंसिपल के साथ मारपीट-गालीगलौज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय..बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय..संत कबीरदास के इस दोहे का अर्थ यह है कि यदि गुरु और गोविंद (भगवान) दोनों साथ खड़े हों तो सबसे पहले गुरु का चरण स्पर्श करना चाहिए। क्योंकि गुरु ने ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताया है। यह दोहा आप भी बचपन में पढ़े होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को देखकर ऐसा लगता है कि शायद इन लोगों ने कबीरदास का दोहा पढ़ा ही नहीं है।


 यही कारण है कि वो गुरु के महत्व को नहीं जानते हैं और वह कदम उठा लेते हैं जिसकी कल्पना भी पहले कोई नहीं करता था। हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के रतनपुरा स्थित मंगल सिंह उच्च विद्यालय की जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। यह घटना जब स्कूल में हुई तब उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। 


दरअसल कुछ असामाजिक तत्व के युवक स्कूल परिसर में जबरन घुस आए और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने प्रधानाध्यापक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट भी की। घटना से विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल कायम हो गया। प्रधानाध्यापक के साथ बदसलुकी करने वाले युवक उसी स्कूल में पढ़ते है या नहीं इसका पता अभी नहीं चल सका है। 


बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर कुछ युवक विद्यालय में प्रवेश कर सीधे प्रधानाध्यापक कक्ष में पहुंच गए। वहां मौजूद प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय के साथ उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। अचानक हुई इस घटना से विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं सहम गए। घटना की पूरी वारदात विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


 वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। अभिभावकों ने भी विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।