ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मांझागढ़ के पथरा गांव से जफर अब्बास गिरफ्तार

GOPALGANJ : गोपालगंज में टेरर फंडिंग मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझागढ़ के पथरा गांव से जफर अब्बास गिरफ्तार कर लिया है. जफर अब्बास पर पाकिस्तानी आतंकियों से सम्बन्ध र

गोपालगंज में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मांझागढ़ के पथरा गांव से जफर अब्बास गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में टेरर फंडिंग मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझागढ़ के पथरा गांव से जफर अब्बास गिरफ्तार कर लिया है. जफर अब्बास पर पाकिस्तानी आतंकियों से सम्बन्ध रखने का आरोप है. पकड़ा गया युवक स्व. मो. हसमुल्लाह का पुत्र है. उसके पास से एनआईए ने दो लैपटॉप, छह मोबाइल व इतने ही सिम कार्ड बरामद किए हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए को सूचना मिली थी कि गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव का युवक जफर अब्बास टेरर फंडिंग से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क में है. इसके बाद एनआईए की टीम उसके बारे में जांच-पड़ताल करने लगी. स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से युवक पर नजर रखी जा रही थी. 


पहले साइबर क्राइम से जुड़े मामले की तफ्तीश की गई. बाद में एनआईए को पता चला कि पाकिस्तानी आतंकवादियों से उसका कनेक्शन है. टेरर फंडिंग के साक्ष्य हाथ लगने के बाद एनआईए की टीम मंगलवार को पथरा गांव पहुंची और जफर को गिरफ्तार कर लिया.


सूत्रों के अनुसार, एनआईए टेरर फंडिंग से जुड़े कांड संख्या-30-21 दर्ज कर छानबीन कर रही है. इसी केस के अनुसंधान के दौरान जफर अब्बास का नाम आया था. युवक को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई. इसके पूर्व भी एनआईए ने बेदार बख्त उर्फ धन्नू राजा को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया था.

टैग्स