ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

गोपालगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. दुर्गा प्रतिमा को पानी में विसर्जित करने के दौरान तालाब में डू

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. दुर्गा प्रतिमा को पानी में विसर्जित करने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की जान चली गई. मृतक के घर में मातम पसरा है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना जिले के थावे थाना  इलाके की है. जहां रामचंद्रपुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे. विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. विसर्जन के समय तालाब में एक युवक काफी गहरे पानी में चला गया. उसे पानी का अंदाजा नहीं लगा. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. 


घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. मृतक के घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता