ब्रेकिंग
सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस

DM ने परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: गोपालगंज में डीएम समीर सौरभ ने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर डीएम समीर सौरभ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों की उपस्थिति से लेकर आम लोगों को दी जा रही परिवहन सेवाओं की जानकारी ली गई। बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया।



दरअसल, जिला पदाधिकारी समीर सौरभ अचानक जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया।



डीएम ने स्पष्ट किया कि फील्ड में तैनात कर्मियों को छोड़कर सभी पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय अवधि में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



निरीक्षण के दौरान डीएम खुद काउंटर पर पहुंचे और अस्थायी वाहन पंजीकरण के लिए आए एक नागरिक की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही परिवहन कार्यालय में आमजन को मिलने वाली सभी सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।



वहीं, बलथरी चेकपोस्ट पर राजस्व हानि और अनियमितताओं से जुड़ी जांच के आधार पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक ललित कुमार दुबे के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। दोनों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।



जांच में वाहनों के चालान की प्रक्रिया में त्रुटियों के साथ-साथ दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और शिथिलता से संबंधित तथ्य सामने आने की बात कही गई है। डीएम के औचक निरीक्षण के बाद परिवहन कार्यालय में लापरवाही पर कार्रवाई का संदेश साफ है। अधिकारियों और कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता