ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गोपालगंज में BJP-राजद समर्थकों के बीच मारपीट, दो लोग घायल

गोपालगंज के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में सोमवार को मतदान के बाद भाजपा और राजद समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

बिहार
गोपालगंज में चुनावी रंजिश
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जाता है कि मतदान के दौरान दोनों पक्षों ने अलग-अलग राजनीतिक दल-भाजपा और राजद उम्मीदवारों को वोट दिया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। 


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैकुण्ठपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बैकुण्ठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल के साथ एक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) को भी तैनात किया गया है। वहीं एसडीएम अनिल कुमार और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 


अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इलाके की विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाज़ी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

गोपालगंज में BJP-राजद समर्थकों के बीच मारपीट, दो लोग… | FirstBihar