ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

गोपालगंज में 72 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, मंत्री सुनील कुमार ने किया वितरण

गोपालगंज के विजयीपुर में अभियान बसेरा-2 के तहत 72 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा मिला। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किया।

बिहार न्यूज
अभियान बसेरा-2
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में अभियान बसेरा-2 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने 72 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इससे भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन का अधिकार मिलने की उम्मीद जगी है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनके अधिकार का लाभ दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। अभियान बसेरा-2 के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें आवास निर्माण के लिए जमीन का अधिकार मिल सके।


मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को उनके अधिकार दिलाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।


पर्चा वितरण के दौरान लाभुकों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि, नेता और अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट